Sharda devi history in hindi
आल्हा की पूजा का रहस्य || Maa Sharda Devi Maihar || Maa Sharda Devi Maihar Mandir History In Hindi(@travelwith07) #maashardadevimaihar..
शारदा देवी
सारदा देवी সারদা দেবী | |
---|---|
सारदा देवी | |
जन्म | सारदामणि मुखोपाध्धाय 22 दिसम्बर 1853 जयरामबाटी, बंगाल |
मृत्यु | 20 जुलाई 1920(1920-07-20) (उम्र 66 वर्ष) कोलकाता |
गुरु/शिक्षक | रामकृष्ण परमहंस |
धर्म | हिन्दू |
सारदा देवी (बांग्ला : সারদা দেবী) भारत के सुप्रसिद्ध संत स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस की आध्यात्मिक सहधर्मिणी थीं। रामकृष्ण संघ में वे 'श्रीमाँ' के नाम से परिचित हैं।
जीवनी
[संपादित करें]जन्म और परिवार
[संपादित करें]सारदा देवी का जन्म 22 दिसम्वर 1853 को बंगाल प्रान्त स्थित जयरामबाटी नामक ग्राम के एक गरीब ब्राह्मण परिवार में हुआ। उनके पिता रामचन्द्र मुखोपाध्याय और माता श्यामासुन्दरी देवी कठोर परिश्रमी, सत्यनिष्ठ एवं भगवद् परायण थे।
विवाह
[संपादित करें]केवल 5 वर्ष की उम्र में इनका विवाह श्री रामकृष्ण से कर दिया गया था। जब रामकृष्ण के साथ विवाह हेतु कोई योग्य कन्या नहीं मिल रही थी तब ठाकुर ने सामने से जयरामबाटी में पता लगाने के लिये कहा था और कहा था कि इस कन्या का जन्म मेरे लिये ही हुआ है। सामान्यत: विवाह संतानोत्पत्ति